आगामी 3 फरवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे – उपायुक्त विक्रम सिंह – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आगामी 3 फरवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे – उपायुक्त विक्रम सिंह

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 30 जनवरी (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी 3 फरवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों का साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टूरिज्म व प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में जिस भी अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ उस कार्य को निर्धारित समय अवधि पर ही पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी विजिटर, एंबेसडर सहित विभिन्न विभागों के महानिदेशक, एसीएस तथा अन्य अधिकारियों के मेले में आने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति सुनिश्चित करें।
36 वें सूरजकुण्ड शिल्प मेले में कजकिस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, मैगनोलिया, ईरान, तुर्की, दक्षिण अरब, श्रीलंका, नेपाल, आर्मेनिया, कंबोडिया, मियांबार, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव सहित 40 देशों ने सहमति प्रदान की है। वहीं विदेशी प्रतिभागियों की कुल संख्या 251 आने की उम्मीद है। इनमें शिल्प 101, संस्कृति 141, खाना 3, आधिकारिक 6 एससीओ और शेष विश्व के कुल 40 देशों ने पुष्टि की है।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमन भांखड़, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोकचंद, एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, एचएसवीपी के एडमिस्ट्रेटर अमित कुमार सहित टूरिज्म विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!