महिलाओं तथा छात्राओं पर भद्दे कमेंट पास करने वाले मनचलों को किया काबू ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिलाओं तथा छात्राओं पर भद्दे कमेंट पास करने वाले मनचलों को किया काबू !

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 27 जनवरी (अरुण शर्मा)। थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं तथा छात्राओं पर भद्दे कमेंट पास करने वाले 5 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।
काबू किए गए मनचलों में आशिक, समीर और अरमान एनआईटी 3 नम्बर में रहने वाले है तथा आरोपी जितेश और अमन फरीदाबाद के रहने वाले है। महिला सुरक्षा में ऐसे मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिस कर्मी सादी वर्दी में मौजूद रहते हैं। इसी प्रकार महिला थाना एनआईटी तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने एनआईटी पांच नंबर कन्या विद्यालय के सामने से 5 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!