हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने हरियाणा सतर्कता विभाग ( विजिलेंस ) में नियुक्ति की मांग की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने हरियाणा सतर्कता विभाग ( विजिलेंस ) में नियुक्ति की मांग की।

😊 Please Share This News 😊

       चंडीगढ़ , 24 जनवरी ( अरुण शर्मा ) : हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने हरियाणा सतर्कता विभाग ( विजिलेंस ) में नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने 23 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखकर अपनी यह इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि वह अपने इस कार्यकाल में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देंगे। साथ ही लिखा कि काम का एकतरफा बंटवारा जनहित में नहीं होता।
हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका अपने तबादलों को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार ने 9 जनवरी को उनका तबादला कर अभिलेखागार का मुखिया नियुक्त किया है। इससे पहले वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। 31 साल की नौकरी में उनका 56 बार ट्रांसफर हो चुका है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में खेमका ने कहा है कि हर जगह करप्शन है। जब भी मैं इसको देखता हूं तो मुझे दुख होता है। कैंसर को जड़ से खत्म करने के उत्साह में मैंने अपने करियर का त्याग कर दिया है। कथित सरकारी नीति के अनुसार, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किए बिना, एक नागरिक का अपनी वास्तविक क्षमता हासिल करने का सपना कभी भी साकार नहीं हो सकता है। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हमेशा सबसे आगे रहे हैं और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्कता सरकार का मुख्य अंग है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!