मैं हर युवा के अंदर भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस देखना चाहता हूं – प्रवीण तोगडिय़ा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मैं हर युवा के अंदर भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस देखना चाहता हूं – प्रवीण तोगडिय़ा

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 23 जनवरी (अरुण शर्मा)। हिंदूवादी नेता डॉ प्रवीण तोगडिय़ा का आगमन फरीदाबाद में हुआ जहां सेक्टर-8 वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर उनका भव्य स्वागत राष्ट्रीय बजरंग दल व राष्ट्रीय छात्र परिषद के द्वारा किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयन्ती पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर व फूल मालाओ, बुक्के देकर उनका स्वागत।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगडिय़ा ने वाईएमसीए यूनिवर्सिटी पहुंचकर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हर युवा के अंदर भगत सिंह व सुभाष चंद्र बोस देखना चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर के मुस्लिमों की बढ़ती हुई आबादी पर रोक लगाई जाए ने आह्वान किया कि समस्त डॉक्टर इंडिया हेल्थलाइन से जुडक़र गरीब हिंदू परिवारों का मुफ्त इलाज करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दीपक आजाद ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल फरीदाबाद में एकमात्र ऐसा संगठन है जो सरकार के इशारों पर कार्य नहीं करता है वह स्वतंत्र रूप से हिंदू राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है और हमारा संकल्प है कि जब तक हिंदू राष्ट्र भारत घोषित नहीं होता, हम हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर दीपक मजूमदार, डॉ आर एस सैनी, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष तुषार कालीरमन, जस्सी पंडित, विनय वर्मा, सुनील, भारती पाराशर, हिमांशु भट्ट, अंकुर सिंगला, मनीष, रामरत्न गिरी, विशाल राजपूत, कुलदीप, शैलेंद्र, प्रवीण, सागर, दीपक शाक्य, रोहन, तारा सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!