रंगू हवलदार का ’मेरा फर्ज’ एपिसोड की शूटिंग आज से शुरू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रंगू हवलदार का ’मेरा फर्ज’ एपिसोड की शूटिंग आज से शुरू।

😊 Please Share This News 😊

संभल

गवाँ ,जनपद सम्भल का नाम मनोरंजन की दुनिया में रोशन करने में उत्तम दीक्षित हर संभव प्रयास करने में लगे हैं । जनपद सम्भल में कुछ दिन पहले रंगू हवलदार फ़िल्म को जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार के द्वारा रिलीज किया गया था । रंगू हवलदार फ़िल्म काफी चर्चा में रही है । उसके बाद कुशवाहा वाइन्स चैनल पर “नशा एक तबाही”शॉर्ट फिल्म को रिलीज किया गया । जिसके माध्यम से समाज को एक नशा से संबंधित बचाव हेतु जागरूक किया । रंगू हवलदार का “मेरा फर्ज” की शूटिंग आज शुरू की गई है । इस फ़िल्म को समाज की सुरक्षा को लेकर बनाया जा रहा है कि किस तरह पुलिस सामाज की सुरक्षा में 18 घंटे तक अपनी ड्यूटी का कर्तव्य निभाती है । यदि पुलिसकर्मी खाना खा रहें हों और अचानक कहीं कोई घटना घट जाए उस स्तिथि में खाना छोड़कर पहले अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हैं । फ़िल्म को संस्कार फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा । फ़िल्म प्रोड्यूसर उत्तम दीक्षित ने बताया कि हमारे द्वारा समाज को एक अच्छा संदेश देने के लिए ही फिल्मों को वरीयता दी जायेगी । फ़िल्म कॉमेडी से भरपूर है । जिसे देखने के बाद आप गुदगुदाते नजर आएंगे । फ़िल्म में उत्तम दीक्षित,सोनू राजा भोजपुरी एक्टर,आनंद कुशवाहा, राजेश,विजय यादव आदि लोग नजर आयेंगे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!