बीपीएल कार्डों का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जिनकी परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बीपीएल कार्डों का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जिनकी परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 जनवरी (अरुण शर्मा)। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि मुख्यालय द्वारा परिवार पहचान पत्रों के साथ बीपीएल कार्डों की सुविधा को जोड़ा गया है। बीपीएल कार्डों का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जिनकी परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग अब अपनी आय ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता सोमवार को लघु सचिवालय स्थित परिवार पहचान पत्र केंद्र का निरीक्षण कर रही थी।
उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति व समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को परिवार पहचान पत्र में दी गई आय के अनुसार अपात्र माना गया है वह ग्रीवांस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी सरल केंद्रों पर परिवार पहचान पत्रों को ठीक करने की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व सही व्यक्ति को सुविधा का लाभ देना प्रशासन का उद्देश्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!