चोरी के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाहिद खान है जो बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी का रहने वाला है। विगत 1 अक्टूबर 2022 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने एक सीएनजी ऑटो चोरी किया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी छीना झपटी के मुकदमे में जेल जा चुका है। जेल से आने के पश्चात आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!