रेती चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रेती चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। सदर बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम ने अवैध खनन मामले में कार्रवाई करते हुए रेती चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू तथा मुजइद्दीन का नाम शामिल है। आरोपी मोनू फरीदाबाद के नचौली तथा आरोपी मुजइद्दीन फरीदाबाद के धौज गांव का रहने वाला है। उपनिरीक्षक सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ रात करीब 12 बजे थाना एरिया में गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी जमुना से रेती चोरी करके इसे ट्रकों में भरकर ला रहे हैं जो मोहना रोड़ से मच्छगर आईएमटी होकर फरीदाबाद की तरफ जाएंगे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आईएमटी बुखारपुर गांव की तरफ जाने वाले रोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर पश्चात तीन ट्रक पुलिस नाके की तरफ आए। पुलिस ने टॉर्च की लाइट दिखाकर ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया परंतु ट्रक चालकों ने पुलिस नाके में सीधी टक्कर मारकर वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को मारने की नियत से ट्रक उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके पश्चात पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया तो आरोपी ट्रक को वहीं पर छोडक़र मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस टीम ने जब ट्रकों को चेक किया तो वह ट्रक बॉडी से ऊपर तक रेती से भरे हुए थे। पुलिस ने तीनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों ट्रक ड्राइवरों को काबू कर लिया। तीसरा ट्रक ड्राइवर गौरव अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को काबू करके थाने लाया गया और उनसे मामले में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह ट्रक चांदपुर के रहने वाले इलियास तथा नेकपुर के रहने वाले नीरा के हैं। काबू किए गए आरोपी इन ट्रकों पर ड्राइवरी का काम करते हैं और अपने मालिक के कहने पर ही वह जमुना से रेती चोरी करके ला रहे थे। आरोपी ड्राइवर तथा ट्रक मालिकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट, चोरी तथा सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!