मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से बडखल क्षेत्र का हो रहा चहुुंमुखी विकास : सीमा त्रिखा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से बडखल क्षेत्र का हो रहा चहुुंमुखी विकास : सीमा त्रिखा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 26 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने सैनिक कालोनी के एफ ब्लाक में पहुंचकर सडक़ों के निर्माण कार्यो को शुरू करवाया। इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा ने ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द ब्लॉक को पूरा किया जाए ताकि ब्लाक वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से बडख़ल क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। कालोनी या सेक्टर हर जगह विकास कार्य चल रहे है, सडक़ों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य पूरे होने के बाद बडखल क्षेत्र का अलग ही स्वरूप सामने आएगा। इस दौरान सैनिक कालोनी एफ ब्लाक के लोगों ने विधायक सीमा त्रिखा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और विकास कार्य करवाने पर उनका आभार जताया।
इस अवसर पर द एक्स सैनिक सोसायटी के प्रधान राकेश धुन्ना, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, मण्डल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, अनीश धीमन, उमेश अरोड़ा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके उपरांत विधायक सीमा त्रिखा ने डीएवी स्कूल सैनिक कालोनी के मेन रोड के कार्य को भी शुरू करवाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!