जिले के कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा के आगमन के लिए लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिले के कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा के आगमन के लिए लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 23 दिसंबर को फरीदाबाद आगमन को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने शहरों व गांवों में तूफानी दौरे करके लोगों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने सैनी धर्मशाला अजरौंदा में गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित करके लोगों को इस यात्रा में आने का न्यौता दिया। इस दौरान सैनी समाज सहित छत्तीस बिरादरी के लोगों ने बलजीत कौशिक को विश्वास दिलाया कि वह बड़ी संख्या में इस यात्रा में अपनी भागेदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएंगे। बैठक में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अजरौंदा के मुख्य मार्ग स्थित सेलिब्रेशन इन गार्डन में हजारों की तादाद में लोग द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा मे देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित होगी। 2024 के लोकसभा चुनावों में तथा हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि यह देश राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हैं और आजादी के बाद यह सबसे बड़ी पद यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। कन्या कुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने 3570 किलो मीटर लंबी पद यात्रा करेगें। इस यात्रा ने इतिहास रच दिया हैं। राहुल गांधी की पद यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों का समर्थन मिल रहा है और फरीदाबाद में इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर जयभगवान भारद्वाज, प्रधानलाल, अमर सिंह मलिक, वीर सिंह सैनी, महाबीर सिंह, रमेश चंद शर्मा, विनोद सैनी, जयकिशन मुदगिल, शक्ति शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, ए.के. सिंघला, संजीव कथूरिया, ठाकुर गोपी सैनी, ठाकुर रविन्द्र सैनी, भगत सिंह, प्रीतम कौशिक, विजय कौशिक, बृजेश, राजेश कौशिक, विनोद शर्मा, नरसिंह सैनी, मंदीप सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!