कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा गेम्स का किया शुभारंभ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा गेम्स का किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 16 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के खनन एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति में कभी कोई कमी नहीं रही जिसका परिणाम है कि आज योग्यता के आधार ही पूरे प्रदेश में खेलों में चयन और नौकरियां मिलती हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा गेम्स का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आधार पर 27 खेलों में राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा गेम्स का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर 2022 तक आठ भिन्न-भिन्न जिलों में कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज लगभग 900 खिलाड़ी जिसमें खो-खो, शूटिंग और मलखंब के खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिताओ में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जितना हरियाणा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिला है उतना बढ़ावा हरियाणा के इतिहास में खेल क्षेत्र में किसी ने भी नहीं दिया है और उन्होंने सबका साथ-सबका विकास हरियाणा एक हरियाणवीं एक के नारे को प्रदेश में सकार किया है। किसी भी क्षेत्र की बात करें चाहे ओलंपिक हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की बात तो हर क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आए हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। यह प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की खेल नीति का ही परिणाम है। हरियाणा में खेलों के कारण देश के कोने-कोने में हर 10वां नौजवान साथी हरियाणवीं है और हरियाणवी खेलों के माध्यम से इस मुकाम पर पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में हरियाणा की खेल नीति की तरफ कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया यह तो हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हरियाणा विकास कर रहा है। शिक्षा, खेल, विकास या प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने की बात करें सभी नीतियों को मुख्यमंत्री ने बढ़ावा दिया है। आज हरियाणा के हर जिले से खिलाड़ी आए हैं और अपनी मेहनत के साथ वह खेलों में आज अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं होता महाभारत में अर्जुन और रामायण में राम जी के भी गुरु थे। जिस किसी क्षेत्र में शिक्षा मिली सब गुरुओं के कारण ही मिली है। बच्चे आने वाले देश का भविष्य हैं जहां वह अपना नाम बढ़ाएंगे प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे।
एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उपनिदेशक खेल मैरी मसीह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स के अंर्तगत पंचकूला में वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी हॉकी-लड़कियां अम्बाला में तैराकी जिम्नास्टिक, कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, हॉकी-लडक़े, गतका, करनाल में एथलेटिक्स बैडमिंटन, कयाकिंग कैनोइंग, तलवारबाजी जीन्द मे रोईंग, योगासन यमुनानगर में भारोत्तोलन, टेनिस गुरुग्राम में जूडो, तीरंदाजीए फुटबॉलए रोहतक में कुश्तीए थांग.ताए टेबुलटेनिसए जीन्द मे रोईंगए योगासन तथा फरीदाबाद में शूटिंगए खो.खो तथा मलखम्ब का आयोजन लडक़े व लड़कियों के वर्ग में कराया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा गेम्स में कुल 11726 खिलाडय़िों द्वारा प्रतिभागिता की जाएगी ।
इसी के अंतर्गत फरीदाबाद में मलखम्ब, खो.खो तथा शूटिंग खेलों का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे मलखम्ब मे लडक़ों में 118 व लड़कियों में 74 लड़कियां, शूटिंग मे लडक़ों में 98 तथा लड़कियों में 78 व खो-खो में लडक़ों में 252 व लड़कियां में 252 कुल 872 खिलाडिय़ों, इंचार्जों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। प्रतियोगिता के मलखम्ब तथा खो-खो के मुकाबले खेल परिसर सैक्टर-12 व शूटिंग के मुकाबले डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तथा एमीनेंस शूटिंग अकॅडमी ग्रीनफील्ड कालोनी में कराये जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000 रूपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3000 रूपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2000 नकद इनाम दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सीटीएम अमित मान, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, तहसीलदार नेहा सहारन सहित अन्य अधिकारीगण व कोच मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!