दो शातिर अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दो शातिर अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 9 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियार सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश तथा नवीन उर्फ सोनू शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ के पन्हेड़ा गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने करीब 14 वर्ष पहले अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के सरपंच के बेटे राजेंद्र की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी महेश को 10 वर्ष तथा आरोपी नवीन को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोपी महेश सजा पूरी होने के पश्चात आरोपी जेल से बाहर आ गया वहीं आरोपी नवीन उम्रकैद की सजा होने पर हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा है। आरोपी महेश इसके अलावा अपने ही गांव के रहने वाले उदयवीर की हत्या में भी शामिल था। आरोपी नवीन ने इसके अलावा राजस्थान के सरदार शहर में एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी महेश के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ तथा आरोपी नवीन के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!