फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर सत्यदेव द्वारा कृषि भूमि पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर सत्यदेव द्वारा कृषि भूमि पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 दिसम्बर (अरुण शर्मा)।सरकार द्वारा नशा तस्करी और अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश पर जिला प्रशासन और फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर सत्यदेव के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर सत्यदेव के द्वारा कृषि की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई इमारत को ध्वस्त किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने आज बल्लभगढ़ के तिगांव के भैंसरावली रोड पर नशा तस्करी करके अर्जित की गई संपत्ति से बनाए गए 2 मंजिल मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। नशा तस्कर सत्यदेव फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से अवैध नशा तस्करी करती है और 38 वर्ष से क्राइम में संलिप्त है। आरोपी पर वर्ष 1984 में घर में चोरी का मुकदमा थाना छायंसा में दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ फरीदाबाद में नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 4 मुकदमे गांजा और 4 मुकदमें शराब के थाना छांयसा और तिगांव में दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना छायंसा में 6 मुकदमें तथा थाना तिगांव में 10 मुकदमें तथा थाना सिटी बल्लबगढ में 1 मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने वर्ष 1984 में चोरी के अपराध से क्राइम की शुरुआत की थी। आरोपी ने पैसे के लालच में आकर नशा तस्करी का काम शुरु कर दिया। नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से सत्यदेव ने तिगांव भैंसरावली रोड पर दो मंजिला इमारत बनाई हुई थी, जिसमें आरोपी नशा तस्करी का काम करता था। आरोपी व्यक्ति को हुड्डा द्वारा कानून और नियमों की उल्लंघन करने पर नोटिस भी दिया गया था। आरोपी व्यक्ति द्वारा बनाई गई इस इमारत को फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा मिलकर ध्वस्त किया जा रहा है। तोडफ़ोड़ के दौरान एसीपी तिगांव सुखबीर और एसीपी क्राइम सुरेन्द्र श्योराण के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद है जिनकी देखरेख में तोडफ़ोड़ की सारी कार्रवाई संपन्न करवाई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की ओर भी सूचियां तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!