पदम नगर एरिया में शिव मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पदम नगर एरिया में शिव मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। ग्रेटर फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में पदम नगर एरिया में शिव मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचकर भूमि पूजन किया ओर मंदिर की नींव रखी। इस मोके पर कॉलोनी वासियों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं से स्वागत भी किया।
पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में सभी पदम नगर कालोनी वासियों का कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर धन्यवाद किया ओर मंदिर के नवनिर्माण की शुभकामनाएं दी।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा की मंदिर को बहुत ही भव्य बनाया जायेगा ओर जो भी सहयोग पहले किया है, उसके अलावा आगे भी जरूरत हुई तो मंदिर के लिए जरूर किया जायेगा।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की ग्रेटर फरीदाबाद में भारत कॉलोनी के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य करवाए थे जिनमे से काफी तो पूर्ण हो गये थे ओर बाकी अब तक भी चल रहे हैं परन्तु उन्हें अच्छे से मालूम है अभी भी कुछ कमी है।
पूर्व मंत्री ने इस मोके पर लोगों से समय आने पर ओर अधिक विकास करवाने का वायदा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए सिर्फ वोटर नहीं है बल्कि उनका परिवार है ओर परिवार के लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है,जिसका उन्होंने पहले भी निर्वहन किया है व आगे भी मौका मिलते ही करेंगे ओर जो भी विकास कार्य रह गये है या अधूरे पड़े है उन्हे तेजी से पूरा करायेगे।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में नगर निगम से निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार को चुनकर दोबारा से जिम्मेदारी देना बाकी विकास करवाने की जिम्मेदारी उनकी खुद की रहेगी। जिसका कॉलोनी वासियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया ओर अपने पूर्व मंत्री की बात का समर्थन भी किया।
इस मौके पर नगर निगम से निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार, जितेंदर चौधरी पूर्व युवा जिला मंडल अध्यक्ष भाजपा, धर्मवीर प्रधान, कोमल पंडित, सुभाष पांचाल, कृपाल सिंह, एमपी सिंह, सोविंदर पाल फौजी, हरप्रसाद गौड़, सुभाष भगत, रामू चौधरी, विनोद चौधरी व सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!