बच्चों को संस्कारी और पढ़ा लिखा हुआ होना बहुत ही जरूरी है – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बच्चों को संस्कारी और पढ़ा लिखा हुआ होना बहुत ही जरूरी है – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 7 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। हरियाणा सरकार के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ देश की संस्कृति का भी ज्ञान दें। क्योंकि भारत देश हमेशा हमेशा ऋषि मुनियों की धरा रही है। पंडित एल आर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी बल्लभगढ़ में चल रहे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के 3 दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपने देश की संस्कृति का भी ज्ञान देना चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि जीवन में माता पिता के बाद गुरु का अहम स्थान होता है। बच्चों को संस्कारी और पढ़ा लिखा हुआ होना बहुत ही जरूरी है। भारत देश ऋषि मुनियों की पावन धरा है। जिसकी मर्यादा को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य बनता है। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं और उन्हें एक अच्छा मंच देते हैं। ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जो यूथ फेस्टिवल के मंच से ही आज मनोरंजन की दुनिया में अपना नाम काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें देश को उन्नति व प्रगति की तरफ ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!