दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को किया काबू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को किया काबू।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 2 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने-जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए मनचलों में राहुल कॉलोनी में रहने वाले राहुल और विशाल तथा पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले दीपक को काबू किया गया है। महिला सुरक्षा में ऐसे मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिस कर्मी सादी वर्दी में मौजूद रहते हैं। इसी प्रकार महिला थाना एनआईटी तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने एनआईटी पांच नंबर कन्या विद्यालय के सामने से 3 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!