महिला थाना की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला थाना की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 30 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नंदगांव का तथा हाल में फरीदाबाद के लकड़पुर में रहता है। आरोपी ने 28 अक्टूबर को एक नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था जिस पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला थाना पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश रानी के नेतृत्व में आरोपी को रेड कर फरीदाबाद की सेक्टर 21 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी की उम्र 26 साल है। आरोपी ने नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था। पीडि़ता दयाल बाग चौकी एरिया की रहने वाली है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!