विधायक सीमा त्रिखा ने ट्यूबवैल लगाने के कार्य का किया शुभारंभ, खजाना कार्यलय का भी निरीक्षण किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक सीमा त्रिखा ने ट्यूबवैल लगाने के कार्य का किया शुभारंभ, खजाना कार्यलय का भी निरीक्षण किया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुझे बङखल विधान सभा क्षेत्र में बिना मांगे विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये की धनराशि दे रहे हैं।
विधायक सीमा त्रिखा ने गत शुक्रवार सायं खजाना कार्यालय में जिला विकास योजना के तहत लगाए जाने वाले ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने बताया कि भाजपा के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सफल जन उत्थान रैली का आयोजन फरीदाबाद में किया गया था। जहां 8 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने क्या उपलब्धियां हासिल की है, इस बारे विस्तारपूर्वक बताया गया।
सीमा त्रिखा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मनोहर सरकार के नेतृत्व में नई बुलंदियां हासिल की है और देश में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बाद देश विश्व पटल पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है। पिछले 8 वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य देश एवं प्रदेश में किए गए हैं और जो कार्य अधूरे पड़े हैं आने वाले समय में उनको भी तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बङखल विधानसभा क्षेत्र में 130 करोड़ रूपये की धनराशि से प्रदेश का पहला प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस पोट बनाने का काम किया है। तत्पश्चात विधायक सीमा त्रिखा ने खजाना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे खजाना कार्यालय बारिकी से निरीक्षण किया। आपको बता दें कि फरीदाबाद खजाना कार्यलय प्रदेश का मुख्य खजाना कार्यलय भी है। इस मौके पर श्रीमती सीमा त्रिखा के साथ जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छौकर, लेखाकार हिना सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!