फरीदाबाद शहर में विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि में मां भगवती के विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद शहर में विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि में मां भगवती के विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 4 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद शहर में भी विभिन्न स्थानों पर नवरात्र में मां भगवती के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहाहै। जिनमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया ओर माता के चरणो में माथा टेक अपने क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है ओर वो मंच के माध्यम से यही संदेश सभी को देना चाहेंगे की नारी को जीवन में उच्च स्थान देना चाहिए क्योंकि नारी दुर्गा का रूप होती है ओर जिस घर में नारी की पूजा होती है वहां साक्षात देवता निवास करते है ओर उस घर में किसी चीज की कमी नही रहती।
इसके अलावा नहरपार सेक्टर-87 एसआरएस पर्ल फ्लोर सोसाइटी में दो जगह अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये थे।
जिनमे से एक कार्यक्रम में श्यामा पूजा कमेटी द्वारा बृज भूमि से कलाकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया हुआ था तो वहीं सेक्टर-3 में अहसास फाउंडेशन व सरबोजिन मिलन संस्था सेक्टर-3 द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ओर इसके अलावा सेक्टर 16 मे कालीबाड़ी संस्था द्वारा भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत कर आयोजनकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया।
इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री का फूल मालाओं ओर माता रानी का पटका प्रतिक चिन्ह के तौर पर पहना स्वागत किया ओर पूर्व मंत्री विपुल गोयल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार, सोसाइटी से प्रधान सुनील नरवाल व शैलेन्द्र मिश्रा, अशोक जैन, वीके जैन, एके सोमानी, प्रथा चटर्जी, सौमिक बनर्जी, केशव झा, सुमन झा, टीके विश्वास, मिलन, आरएन चटर्जी, मेटी दा, रंजीत दा, एसपी बैनर्जी, पाबीर पाल, प्रमोद बैंसला, अभिषेक पॉल, अंकित कॉल, अर्चित साहा, अरिजीत, अजय मंडल, बारुण दत्ता, भाद्रो व हजारों की संख्या मे श्रद्धालु हर कार्यक्रम में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!