लिम्पी वायरस से पीड़ित गायों के स्वास्थ्य को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

लिम्पी वायरस से पीड़ित गायों के स्वास्थ्य को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 19 सितम्बर (अरुण शर्मा)। लिम्पी वायरस से पीडि़त गायों के स्वास्थ्य को लेकर आज अनशनकारी बाबा रामकेवल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला पशु चिकित्सा अधिकारी इकबाल सिंह दहिया से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल समाजसेवी नरेश वैष्णव, राकेश कुमार, सरदार प्रीतपाल सिंह शामिल थे।
अनशनकारी बाबा रामकेवल ने पशु चिकित्सा अधिकारी इकबाल सिंह दहिया से मांग की है कि सडक़ों पर घूम रही गौवंश में फैल रही लिम्पी वायरस की बीमारी से बचाव हेतु जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिस पर श्री दहिया ने बताया कि फरीदाबाद जिले में अब तक 53 हजार गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है तथा उनके पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। गौ संगठनों टीकाकरण अभियान में उनकी टीम का सहयोग करते हुए केवल गौवंशों को एक स्थान पर एकत्र कर वैक्सीन लगवाने में मदद करें। क्योंकि टीम बिना सहयोग के गौवंश काबू नहीं हो सकती है तथा बिना काबू किए उन्हें वैक्सीन नहीं लग सकती।
जिस पर बाबा रामकेवल व नरेश वैष्णव ने कहा कि वह फरीदाबाद जिले के गौ संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं से बैठक कर इस टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सक टीमों का सहयोग करें।
अनशनकारी बाबा रामकेवल नरेश वैष्णव ने कहा कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुुए उन्होंने सभी गौ संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं की कल 20 सितम्बर को ओल्ड फरीदाबाद में बैठक बुलाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!