महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 5 मनचलों को किया काबू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 5 मनचलों को किया काबू।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 13 सितम्बर (अरुण शर्मा)। महिला थाना सेक्टर-16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता, एसआई आशा, एएसआई गीता तथा हेल्प डेस्क की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 5 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक आवारा घूमते रहते हैं जो आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थी। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। महिला पुलिस थाना सेक्टर-16 तथा हेल्प डेस्क की टीम ने टाउन पार्क तथा भारत कॉलोनी से 5 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।
उसके पश्चात महिला थाना प्रभारी गीता ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आदेशानुसार महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद रहती है। हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं सुरक्षित रहें निडर रहें। महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और युवतियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूक किया और महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं व युवतियों को दुर्गा शक्ति कार्यक्रम के तहत कानूनी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 तथा 112 के बारे में जानकारी प्रदान की। महिलाओं और बच्चियों को महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के पैंपलेट भी दिए और महिला हिंसा होने पर महिलाओं को थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की अपील तथा जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!