अगला सर्वजातीय विवाह 15-16 अक्टूबर और 13 नवंबर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में होगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अगला सर्वजातीय विवाह 15-16 अक्टूबर और 13 नवंबर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में होगा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 सितम्बर (अरुण शर्मा)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन मुख्य कार्यालय गोपी प्लाजा मथुरा रोड फरीदाबाद में संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें श्री गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन आगामी 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 13 नवम्बर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 21 वर्षों से परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
परिचय सम्मेलन को लेकर की गई मीटिंग में बताया गया कि 22वां परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, नियर गोपी कालोनी चौक सेक्टर-19 ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 300 पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद के सभी कालोनियों, गांवों व बल्लबगढ़, पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुडग़ांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन, जेवर, टप्पल, खैर, खुर्जा, गाजियाबाद, नोएडा आदि में बनाए गए हैं। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियां आदि अपने फार्म भर सकते हैं और इस बार सम्मेलन में पंजीकरण कराने के लिए पढ़े लिखे युवक-युवतियों में भी होड़ लगी हुई है क्योंकि इस बार डॉक्टर इंजीनियर टीचर व अन्य डिग्री होल्डर उम्मीदवारों के भी काफी मात्रा में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए और सम्मेलन में काम को संभालने के लिए जिम्मेदारी लेने के लिए भी साथियों ने अपने-अपने नाम दर्ज कराएं।
मीटिंग में मुख्य रुप से संरक्षक अनिल गुप्ता, प्रधान ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल गर्ग, बी एल अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, रज्जी गुप्ता, लोकेश गर्ग, विजय बंसल, बलराज गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, महासचिव संजीव कुशवाहा, उप प्रधान आर के गौड़ वकील, प्रमोद गोयल वकील, लक्ष्मी नारायण मित्तल, कौशल गर्ग, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री अशोक प्रधान, बलराज माहौर, राकेश माहौर, हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव मनीष शर्मा, सतपाल खत्री, शिव प्रसाद मुनीम, मान सिंह मान, राम गोपाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!