तेजी से ब्रेक मारने पर खंदक में पलटी स्कोर्पियो, आठ घायल। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तेजी से ब्रेक मारने पर खंदक में पलटी स्कोर्पियो, आठ घायल।

😊 Please Share This News 😊

सौंधन से खिरनी लौट रहे थे वापस।

मिलक के नजदीक हुआ हादसा।

सौंधन,कैलादेवी(संभल)

  •      थाना क्षेत्र के सौंधन से वापस खिरनी लौट रहे चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो खंदक में पलट गई जिससे गाड़ी में सवार 8 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बता दें कि खिरनी गांव निवासी अजय अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने दोस्तों के साथ किसी काम से सौंधन आया हुआ था। बुधवार शाम जैसे ही वह वापस लौट रहा था तो अचानक उसने मिलक वाले रास्ते के नजदीक ब्रेक लगा दिए। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई।

    उसमें बैठे चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चालक सहित बिचपुरी गांव निवासी सुभाष ,दानवीर तथा दानवीर का पुत्र सुरभित, डीपी, सोमपाल तथा थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी सुभाष व भमौरी पट्टी गांव निवासी संजीव घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि खिरनी गांव निवासी चालक अजय ने अपने कपड़े के शोरूम का उद्घाटन किया था जिसके कारण वह सौंधन स्थित शराब की दुकान से शराब पीकर लौट रहे थे। जिनकी गाड़ी में बीयर भी मौजूद थी। तथा कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आदमपुर थाना क्षेत्र से किसी गांव से तेहरवीं दावत खाकर वापस लौट रहे थे।

रिपोर्टर सत्यवीर सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!