एथलीट प्रियांशु मर्डर केस में मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एथलीट प्रियांशु मर्डर केस में मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एथलीट प्रियांशु मर्डर केस में क्राईम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक प्रियांशु के साथ प्रैक्टिस दौरान तीन-चार दिन पहले आरोपी अजय का हुआ था झगड़ा। इसी रंजिश के चलते आरोपी अजय ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
आरोपी अजय को डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने सेक्टर-12 पार्क से गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की गई जिसमें अन्य दो आरोपियों के बारे में खुलासा हुआ।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय और दीपक भाई है। आरोपी अभिषेक मुख्य आरोपी का दोस्त है। आरोपी अभिषेक ने मुख्य आरोपी अजय को चाकू उपलब्ध कराया था और आरोपी 25 वर्षीय दीपक ने मुख्य आरोपी का भाई है जिसने चाकू पर लगा खून साफ किया था। आरोपी अभिषेक को मलेरना रोड से तथा आरोपी दीपक को बल्लबगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी अजय और अभिषेक को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!