फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 1 सितम्बर (अरुण शर्मा)। युवा आगाज संगठन एवं कॉलेज छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स जिला उपायुक्त विक्रम कुमार के माध्यम से डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ हरियाणा के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने डीसी को एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया।
युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है। कॉलेजों में कम सीट होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन की लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन फिर भी उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है, वैसे हरियाणा सरकार बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन जब छात्राओं का एडमिशन ही नहीं होगा तो कैसे बेटी पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगे।
उपायुक्त विक्रम कुमार ने पूरा आश्वासन दिया कि स्टूडेंट्स को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और डायरेक्टर हायर एजुकेशन को तुरंत प्रभाव से सीट बढ़ाने को लेकर मेल करा दी गई।
इस मौके पर जसवंत पवार, हिमांशु भट्ट, गौतम नगर, राहुल पवार, सुनील सैनी, हर्ष चौधरी, भरत, खुशबू, नंदनी, कंचन यादव, प्रीति चौधरी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!