फरीदाबाद जिले में आज कोरोना वायरस के 22 मामले आए पॉजिटिव। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद जिले में आज कोरोना वायरस के 22 मामले आए पॉजिटिव।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 30 अगस्त (अरुण शर्मा)। जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 22 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 62 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
उपायुक्त विक्रम ने आगे बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 14 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 216 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 230 है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1223 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1743960 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 135368 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1607249 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1067 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिले में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.76 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.55 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिले स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में 1812495 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1810178 हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!