फरीदाबाद से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत के लिए हुआ रवाना। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत के लिए हुआ रवाना।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 अगस्त (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत के लिए हुआ रवाना। श्रीकांत त्यागी द्वारा पौधारोपण को लेकर एक महिला से हुई नोकझोंक को राजनैतिक द्वेष के चलते राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बना दिया गया। मामूली कहासुनी को क्षेत्र के एक नेता ने अपने राजनैतिक रसूक से समस्त त्यागी समाज को बदनाम करने की कुचेष्टा कर श्रीकांत त्यागी की धर्मपत्नी अन्नू त्यागी सहित अन्य परिजनों का पुलिस द्वारा उत्पीडन एवं शोषण-दमनकारी कारवाई अशोभनीय है। ददसिया गांव के पूर्व पंच प्रहलाद त्यागी का कहना है कि नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण वाले साधारण से घटनाक्रम को मीडिया ट्रायल के नाम पर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाकर समस्त त्यागी समाज के प्रति नकारात्मक माहौल बनाकर की गई राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। त्यागी समाज के साथ
इस द्वेषपूर्ण कारवाई को लेकर देशभर के त्यागियो में आक्रोश व्याप्त है। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव ददसिया से महापंचायत में शामिल होने वाले जत्थे में दीपक त्यागी, वेदवृत त्यागी, राम गोपाल त्यागी, प्रह्लाद त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, अजय गोयल, परविन्दर त्यागी उर्फ लीलू, आयूष त्यागी, महेंद्र मास्टर, ताराचंद विनय त्यागी, कृष्ण त्यागी, महेश त्यागी, बबलू नंबरदार, प्रिन्स, राजकुमार नंबरदार, पिन्टू, मनोज, जतिन, आशीष, भानू, नमन, रामश्याम, निशांत, अजय त्यागी, तनिष्क यह सभी गांव ददसिया से नोएडा त्यागी महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह दो दर्जन गाडियों के काफिले में रवाना हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!