निगम अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे के साथ देशभक्ति के नारे लगाते आए नजर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे के साथ देशभक्ति के नारे लगाते आए नजर।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद,13 अगस्त (अरुण शर्मा)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बल्लबगढ़ नगर निगम जोन की ओर से भी आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें नगर निगम के आयुक्त व जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने आज बल्लभगढ़ जोनल कार्यालय में पहुुंचकर संयुक्त आयुक्त बल्लभगढ़ अतिरिक्त उपायुक्त तथा सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे के साथ निगम अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए।
इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि निगम की ओर से फरीदाबाद में हर घर तिरंगा लगवाया जा रहा है और प्रधानमंत्री के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी वार्डों में निगम द्वारा तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा इसके साथ.साथ झंडे भी वितरित किए जा रहे है। जिसके लिए पार्षदों के अलावा वार्ड समितियों, वार्ड मैम्बरों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है।
इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त एवं जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है इसलिए उन्होंने आमजन से अपील है कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए और इसका सम्मान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!