मेट्रो स्टेशन पर बम रखने के पत्र का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मेट्रो स्टेशन पर बम रखने के पत्र का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 9 अगस्त (अरुण शर्मा) पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने मेट्रो स्टेशन पर बम रखने के पत्र का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रामबीर है जो उत्तर प्रदेश के नानपुर, मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी तथा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पत्नी पूजा (बदला हुआ नाम) काम की तलाश में 8 जुलाई को घर से बिना बताए फरीदाबाद आई थी। आरोपी को अपनी पत्नी की फरीदाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके पश्चात वह 26 जुलाई को फरीदाबाद आया और पत्नी के साथ पर रहने उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का मनीष नाम के व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध चल रहे हैं। पति अपनी पत्नी से नाराज होकर वापस उत्तर प्रदेश के अपने गांव चला गया लेकिन वहां जाकर उसके दिमाग में चलता रहा कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है और पत्नी के रास्ते से प्रेमी को हटाने के लिए वह फिर से फरीदाबाद आया जहां उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को फसाने की साजिश रची। आरोपी ने मनीष को फसाने के लिए उसके नाम से एक पत्र लिखा जिसमें उसने सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन को बम रखने की योजना व बैंक की कैश वैन लूटने का पत्र लिखा व पत्नी के प्रेमी मनीष का मोबाइल नंबर लिख दिया ताकि उसे पुलिस पकड़कर ले जाए। पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के मकसद से आरोपी सराय मेट्रो स्टेशन पहुंचा और अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे को ढक लिया और लंगड़ाकर चलने लगा ताकि सीसीटीवी कैमरे में देखने पर भी वह पहचान में ना आ सके। आरोपी मेट्रो स्टेशन पर पत्र छोड़कर वहां से चला गया। मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को यह पत्र मिला तुरंत फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुकदमा दर्ज किया गया एसीपी मेट्रो विनोद कुमार एवं क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एवं सीसीटीवी फुटेज एवं विशेष सूत्रों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मेट्रो विनोद कुमार का इस मामले में अहम योगदान रहा जिन्होंने कड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ थाना मेट्रो में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा जिसमें आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!