फरार चल रहे गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरार चल रहे गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 30 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार चल रहे गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम उर्फ मुरली और नवीन का नाम शामिल हैं। आरोपी नवीन फरीदाबाद के गांव बुढ़ैना का तथा आरोपी राधेश्याम उर्फ मुरली पलवल के हसनपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी नवीन को थाना पल्ला के नशा तस्करी करने के मामले में सैनिक कॉलोनी गुरुग्राम मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी राधेश्याम उर्फ मुरली को थाना सारन के नशा तस्करी करने के मामले में हसनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नीरज आरोपी नवीन को गांजा सप्लाई करता था जिसको क्राइम ब्रांच टीम ने पहले 1.215 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी अशोक और अमित को आरोपी राधेश्याम उर्फ मुरली को आरोपी गांजा सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों को पहले ही 2.583 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी करीब पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!