नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा किया गया 70वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा किया गया 70वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 11 जुलाई (अरुण शर्मा) 70वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन नवप्रयास सेवा संगठन की ओर से हिल कॉलोनी स्थित केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में किया गया. इस शिविर में 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने किया। शिविर में प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति की अध्यक्ष नीरा तोमर, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना, भाजपा नंगला मंडल के अध्यक्ष कविंदर फगना, निवर्तमान पार्षद महेंद्र सरपंच, भाजपा युवा मोर्चा नंगला मंडल के अध्यक्ष आदेश यादव ने भाग लिया.उपस्थित रक्त नायकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आर.एन. सिंह और श्रीमती नीरा तोमर ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त तीन जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी होता है। रक्त मनुष्य को ईश्वर द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है, रक्त किसी कारखाने में नहीं बल्कि मानव शरीर में बनता है।शिक्षाविद् अजय यादव, आदेश यादव ने कहा कि नव प्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव व उनकी टीम द्वारा 70वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जोकि अपने आप में रिकार्ड है। यह सारा रक्त केवल सिविल अस्पताल को भेंट किया जाता है ताकि यह रक्त केवल जरूरतमंदों को मिल सकें।
नव प्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि 71वां रक्तदान शिविर गांव सारन स्थित एस.एम. पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर रोशन सिंह रावत, राकेश खटाना, सचिन ठाकुर, कार्तिक वशिष्ट, कपिल दीक्षित,अभिषेक मिश्रा, राणा जी, अरुण पुंडीर, शिक्षाविद् नंदराम पायल, अशोक यादव, राजेश मदान, सतीश फोगाट, शिक्षाविद् प्रदीप गुप्ता, रामवीर भड़़ाना, मानव शर्मा, रवि मित्तल, वीरेंद्र यादव, चौधरी राम मैहर राम सिंह यादव, नीरज भाटिया प्रधान, भुवनेश्वर शर्मा, मनोज कोली, अशोक तिवारी, अवधेश कुमार ओझा, अमित जैन, लाखन सिंह लोधी, नवप्रयास महिला टीम से मनीषा सिंह जिलाध्यक्ष निशा, पुष्प लता और गीता शर्मा, राजू बेदी समाजसेवी अनुराधा भारद्वाज,सीमा धनखड़, रवि कपूर विशेष रूप से मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!