रूबी शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रूबी शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 जुलाई (अरुण शर्मा)। कुश्ती महासंघ ऑफ इंडिया के अन्तर्गत 26 जून से 28 जून तक पंचकूला में सम्पन्न खेलों इंडिया प्रतियोगिता में गांव पन्हैड़ा खुर्द की बेटी रूबी शर्मा ने आयु वर्ग-17 में कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया। गांव में चौतरफा खुशी का माहौल है व चर्चा है कि एक गरीब घर की बेटी ने पदक जीतकर गांव का मान बढ़ाया है। जिसके चलते  स्कूल की प्रधानाचार्या रेणु शर्मा अध्यापकों एवं गांव के गणमान्य लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत कर सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखवीर मलेरना ने गांव में पहुंच कर बेटी का फूल-मालाओं के द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर नानक चंद, गोपाल शास्त्री, शीशराम, टेकचन्द फौजी, रघु वत्स, मास्टर इंद्राज, खेमचन्द, लेखराम, चंद्रभान, जेपी शर्मा, प्रदीप, देशराज मेंबर, कुलदीप, दयाचन्द, पुष्पा, अनिता आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!