क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी श्यामबाबू और संदीप को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी श्यामबाबू और संदीप को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 1 जुलाई (अरुण शर्मा) 26 जून की रात पुलिस चौकी एनआईटी 3 एरिया में लड़ाई झगडा हुआ था जिसमें आरोपियों ने अपने 11-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर 35 वर्षीय दीपक पर किसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला किया था, जिसमें पीडि़त को काफी चोटें आई थी, पीडि़त युवक सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट था जिसकी 28 जून को मृत्यु हो गई।दीपक का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से काफी समय से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते इनकी आपस में रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के चलते 26 जून की रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें लाठी डंडों की चोट के कारण दीपक की हालत गंभीर हो गई। दीपक को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे वेदांता हॉस्पिटल और बाद में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीडि़त पक्ष की तरफ  से पुलिस में शिकायत दी गई जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मृत्यु हो गई जिसके पश्चात मुकदमे में हत्या की धाराएं लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ  ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए कल गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी श्यामबाबू तथा संदीप को बडख़ल रेलवे पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका दीपक तथा उसके दोस्त अशोक से पहले से झगड़ा चल रहा था। आरोपियों ने बताया कि दीपक तथा उसके दोस्तों ने एक बार हमारे दोस्तों के साथ मारपीट की थी जिसके चलते इनका आपस में कई बार झगड़ा हुआ था और बढ़ते-बढ़ते यह रंजिश में तब्दील हो गया। इसी रंजिश के चलते  बदला लेने के लिए आरोपियों ने दीपक के साथ मारपीट की थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग लाठी डंडे बरामद किए जाएंगे तथा फरार चल रहे आरोपी के साथियों की तलाश करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!