क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने 19 वर्षीय गुमशुदा लडक़ी को तलाश कर किया परिजनों के हवाले ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने 19 वर्षीय गुमशुदा लडक़ी को तलाश कर किया परिजनों के हवाले !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

             फरीदाबाद क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह की टीम ने एक 19 वर्षीय गुमशुदा लडक़ी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ में रहने वाली एक 19 वर्षीय लडक़ी अपने परिवारवालो के साथ किसी बात को लेकर नाराज थी जिसके कारण वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी सूचना लडक़ी के परिवारवालों ने थाना सिटी बल्लभगढ़ में 23 मई को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लडक़ी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
लडक़ी की गुमशुदगी का मामला क्राइम ब्रांच कैट की टीम को मिला जिस पर कार्रवाई करते हुए कैट टीम ने लडक़ी को बल्लभगढ़ के विजयनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचना देकर बुलाया। लडक़ी से परिजनों के सामने पूछताछ कि जिसमें लडक़ी ने बताया कि वह घर वालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। अब वे अपने परिवार के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद लडक़ी को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया है।

फरीदाबाद से व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!