खुद को बचाने के लिए कर दी दूसरे की हत्या, पत्नी और बेटों ने भी दिया साथ ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

खुद को बचाने के लिए कर दी दूसरे की हत्या, पत्नी और बेटों ने भी दिया साथ !

😊 Please Share This News 😊

गाजियाबाद

 

        गाज़ियाबाद में एक साल पहले युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। हत्या के मामले के आरोपी ने खुद को मृत दिखाने के लिए किसी और की हत्या कर दी, इस साजिश में उसकी पत्नी और दो बेटे भी शामिल रहे। लेकिन इस फर्जीवाड़े का उस वक्त खुलासा हो गया जब पुलिस ने मृतक के शव का डीएनए टेस्ट कराया। फिलहाल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटों की तलाश की जा रही है।
निवाड़ी रोड स्थित एमआईटी कॉलेज के सामने जंगल में अगस्त 2021 को एक युवक का शव मिला था उसकी शिनाख्त नहीं हुई तो उसका डीएनए सैंपल लिया गया था फिर अज्ञात में दाह संस्कार कर दिया गया था। एक महीने बाद कविता और उसके बेटों ने कपड़े, जूते और शव के फोटो के आधार पर शिनाख्त कर बताया कि यह शव कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी अजय उर्फ अजित का है।
शिनाख्त के लिए जब कविता व उसके बेटे थाने आए तभी से पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक था। उनकी हरकतें पुलिस को अजीब लग रही थी। पूछताछ में भी अपने बयान से बार-बार मुकर रहे थे। इसलिए पुलिस ने पूरे परिवार की फरवरी 2022 में डीएनए जांच करा दी। कविता और बेटे कहने लगे कि डीएनए जांच की क्या जरूरत है। तभी से ही पुलिस को शक हो गया।
जब जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि बेटों से अजीत के बताए शव के डीएनए का मिलान नहीं हुआ। फिर पुलिस ने बेटों के अलावा अजीत के भाई अरविंद के डीएनए से भी मिलान कराया, यह भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पत्नी, बेटों की तलाश की। पत्नी को मोदीनगर से पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
पुलिस के मुताबिक अजय को हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ पुलिस ने 10 जून को जेल भेजा था। 11 दिन बाद खुद को विकास बताकर जेल से निकल गया था। तब से वह फरार चल रहा है। इसके बाद परिवार के साथ रहने लगा। लेकिन पुलिस की दबिश का उसे लगातार डर सता रहा था।
अजय ने 12 अगस्त 2021 की रात को किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसे अपने कपड़े पहना दिए और मृतक का चेहरा जला दिया। इसके बाद शव को गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। साजिश के तहत अजय की पत्नी और बच्चों ने मृतक की पहचान अजय के रूप में कर दी। ताकि अजय से हत्या का केस हट जाए।
अजय ने जिस युवक की हत्या की, वह उसकी उम्र और कद-काठी भी उसके जैसे ही थी। उसे अपने कपड़े और जूते पहना दिए थे। हत्या के बाद उसका चेहरा जला दिया था। हालाँकि मरने वाला व्यक्ति कौन था, अभी इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि अजय की गिरफ्तारी के बाद ही मृतक के बारे में कोई जानकारी लग सकेगी। फिलहाल आरोपित कविता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति अजय और बेटे सूर्यकांत व रविकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर, शव की शिनाख्त के भी प्रयास चल रहे हैं।

व्यूरो चीफ संतोष दुवे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!