खेत की रखवाली करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

खेत की रखवाली करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत।

😊 Please Share This News 😊

दातागंज- जनपद बदायूँ के थाना दातागंज क्षेत्र के ग़ांव दुधारी निवासी गोपालसिह पुत्र निहालसिह उम्र करीब 45 साल थी, बीती शाम अपने खेत मे खड़ी धान की फसल जो मूसाझाग के ग़ांव घिलौर के पास नदी के उस पार है,की रखबाली करने गया था। जहाँ बीती शाम नदी पार करते समय बह डूब गया और उसकी मौत हो गई। जब देर रात तक गोपाल घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया,पर गोपाल का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह जब घिलौर गाँव के लोग नदी की ओर शौच के लिए गए तो उन्होंने नदी में युवक का शव उतराते देखा। उनमें से कुछ लोगों ने गोपाल को पहचान लिया और उसके घर सूचना दी। गोपाल की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर परिवार के लोग और पुलिस पहुँच गई जहां गोपाल के शव को नदी से निकाल कर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोपाल सभी भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। गोपाल के बड़े भाई श्यामपाल सिंह ने बताया कि गोपाल नशे का आदी था और शराब बहुत पीता था।
वहीं इस सम्बंध में इंसपेक्टर अतर सिंह ने बताया सूचना पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

बदायूँ से व्यूरो चीफ राजेश यादव की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!