हाथ की नस काटकर सिपाही ने थाना परिसर में की आत्महत्या की कोशिश ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हाथ की नस काटकर सिपाही ने थाना परिसर में की आत्महत्या की कोशिश !

😊 Please Share This News 😊

 

◆◆◆  मथुरा (उत्तर प्रदेश), थानाध्यक्ष और मुंशी के उत्पीड़न से परेशान सिपाही ने हाथ की नसों को काट आत्महत्या का प्रयास किया। दरअसल, मामला मथुरा के थाना गोवर्धन का है। जहां थाना परिसर में ही एक सिपाही ने अपने हाथ की नस काट ली। सिपाही के हाथ से खून निकलता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिपाही का उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित सिपाही ने थानाध्यक्ष सहित कई विभागीय कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।◆◆◆

◆◆◆बेहोशी की हालात में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने थानाध्यक्ष के साथ साथ एक मुंशी व हमराह पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। सिपाही और मुंशी के बीच हुई वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही से नौकरी न करने की लिखकर देने की बात कर रहा है। जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र राणा सिंह 2018 बेच के उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। उसकी पोस्टिंग गोवर्धन थाने में चल रही है,जहाँ उसने घटना को अंजाम दिया।◆◆◆

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!