पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई !

😊 Please Share This News 😊

 

              उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के आरोप में लड़की के घर और गांव वालों ने युवक को पहले पेड़ से बांधकर पीटा। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा तक डाल दिया। बताया जा रहा है कि घंटों पिटाई करने के बाद वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

                 मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। बता दें कि कानपुर देहात के पतारी गांव में रहने वाला सरवन पुताई का काम करता है। वह पास के ही गांव कमालपुर में पुताई करने गया था। इस दौरान गांव में रहने वाले संजय पाल की बेटी से दोस्ती हो गई। काम खत्म होने के बाद भी फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी। संजय को इस बात की जानकारी होने पर बेटी से फोन करवाकर उसे गांव में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद पहले से ही घात लगाए बैठे संजय समेत अन्य लोगों ने सरवन को दबोच लिया। पहले उसे पेड़ से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी डंडों से पीटा और डंडा भी डाल दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!