मधुमक्खियों के काटने से 15 वर्षीय लड़के की मौत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मधुमक्खियों के काटने से 15 वर्षीय लड़के की मौत !

😊 Please Share This News 😊

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मधुमक्खियों के काटने से 15 साल के लड़के की मौत होने के बाद उसके परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए यहां के एक अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

        शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर के राबोड़ी इलाके में रहने वाले लड़के पर सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला किया था। परिवार के लोग तत्काल उसे कालवा इलाके में सरकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले गए।

       अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार की रात को लड़के की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रण में किया।

         अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अभी दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। घटना के संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!