यूपी – आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यूपी – आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत !

😊 Please Share This News 😊

बलिया (उत्तर प्रदेश) बारिश के साथ तेज गरज-तड़प के बीच गिरी आकाशीय बिजली से दो महिलाओं की मौत हो गयी। दोनों सगी बहन थी। यह हादसा खेत में धान की रोपाई करते समय हुआ। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं. 15 निवासी पार्वती देवी (32) पत्नी प्रमोद कुमार चौहान मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी अपनी बड़ी बहन भागमनी देवी (38) पत्नी रामायण चौहान के साथ रविवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच, तेज गरज-तड़प के साथ बारिश शुरू हो गयी। बहनें कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आसमां से उनकी मौत उन्हें झपट ले गयी।

 

घटना की सूचना मिलते ही बांसडीह एसएचओ सुनील कुमार सिंह व एसआई रवीन्द्र नाथ राय व राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर सिंह मौके पर पहुंच गये। विधिक कार्यवाही के बाद दोनों महिलाओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!