शिकंजे मे आया कलयुगी रोमियो ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिकंजे मे आया कलयुगी रोमियो !

😊 Please Share This News 😊

 

वलिया (उत्तर प्रदेश) सोशल मीडिया का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो सरकारें तक हिल जाती हैं, बड़े-बड़े आंदोलन खड़े हो जाते हैं। मगर कुछ असामाजिक तत्व सही चीजों का गलत इस्तेमाल करते हैं. ऐसा ही एक मामला बलिया से आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिये सैकड़ों महिलाओं और युवतियों से अश्लीलता करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। यह मामला गड़वार कस्बे का है।

गड़वार कस्बे का निवासी शिवकुमार वर्मा को वीमेन पावर लाइन लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह और गड़वार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने थाना क्षेत्र के पियरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गड़वार थानाध्यक्ष ने बताया कि, आरोपी 15 जिलों की 300 से अधिक महिलाओं और युवतियों संग मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये अश्लील हरकत कर रहा था।

वीमेन पावर लाइन 1090 पर 20 युवतियों ने इस बाबत फोन कर शिकायत भी की थी. युवतियों ने बताया था कि, बलिया के गड़वार निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार वर्मा कई महीनों से व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत और बात कर परेशान कर रहा है. शिकायत को संज्ञान में लेते हुए वीमेन पावर लाइन की टीम ने आरोपी

युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर लोकेशन ट्रेस किया।बुधवार की देर रात में वीमेन पावर लाइन के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह द्वारा गड़वार थाने को तहरीर दी गई. गड़वार पुलिस द्वारा धारा 294, 354डी, 719, 720, 467, 468, 471 आईपीसी व 66 व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू हो गई. बृहस्पतिवार को लखनऊ की वीमेन टीम ने गड़वार प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के सहयोग से आरोपी को पियरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसीलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छे कामों में करना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!