DJ चलाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

DJ चलाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत !

😊 Please Share This News 😊

 

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के कटेखेड़ा गांव में सगाई के दरम्यान डीजे बजाने से रोका तो विवाद हो गया. इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई. मारपीट में 4 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं. इटावा के एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि देर रात घटित हुई इस घटना को लेकर के पुलिस में 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. हालांकि मरने वाले के परिजनों की बात को मानें तो पहले से भी उन लोगों से विवाद चल रहा था जिन लोगों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि कटेखेडा गांव में सगाई समारोह था, जिसमें डीजी को लेकर हुए विवाद के बाद कई लोगों ने घर पर आकर मारपीट कर दी. इसमें महिपाल की दर्दनाक मौत हो गई. घायल अवस्था में उसे डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रियता से जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने महिपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!