पैरोल पर जाने से दो कैदियों का इनकार ! जानिये इसकी बजह ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पैरोल पर जाने से दो कैदियों का इनकार ! जानिये इसकी बजह !

😊 Please Share This News 😊

 

महराजगंज: कोविड संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए जेल से बंदियों को अंतरिम जमानत और सजायाफ्ता के तहत 60 दिनों की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है. महराजगंज जिला जेल से 76 बंदी अंतरिम जमानत पर रिहा किए जा चुके हैं, लेकिन दो ऐसे कैदी भी है जो जेल से बाहर नहीं आना चाहते. दरअसल, पैरोल के लिए 7 कैदियों को चिह्नित किया गया है, जिसमें घुघली के हरपुर महंथ निवासी बृहस्पति (31) और श्यामदेउरवा के कछरहवां निवासी कमलेश (29) का नाम शामिल हैं. ये दोनों दहेज हत्या के मामले में 2017 से सात-सात वर्ष की सजा काट रहे हैं।

दोनों ने पैरोल पर जाने से ये कहते हुए मना कर दिया कि लॉकडाउन के कारण उन्हें बाहर कोई काम नहीं मिलेगा. जेल के बाहर कोरोना का डर भी बना रहेगा क्योंकि कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण उन्हें जेल में ही रहना पसंद है. कैदी कमलेश ने बताया कि वह पहले मजदूरी करता था. लेकिन इस समय लॉक डाउन में उसे जेल के बाहर मजदूरी नहीं मिलेगी. इसलिए वह जेल के बाहर नहीं जाएगा, जब सजा खत्म होगी तभी वह बाहर जाएगा. वहीं दूसरे कैदी बृहस्पति ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में वह पैरोल पर जेल से बाहर गया था, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला. इसलिए इस बार वह पैरोल मिलने पर भी बाहर नहीं जाएगा, क्योंकि जो जेल में जो सुविधा है वह बाहर नहीं मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!