पप्पू यादव को नही मिली HC से कोई राहत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पप्पू यादव को नही मिली HC से कोई राहत।

😊 Please Share This News 😊

 

32 साल पुराने केस में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव के लिए बुरी खबर है. पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन की याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने के अनुरोध को दोबारा खारिज कर दिया है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर जल्दी सुनवाई के लिए मेंशन किया गया था।

दरअसल मधेपुरा जिला से जुड़े अपहरण के 32 साल पुराने एक मामले में मिली पप्पू यादव की जमानत को निचली अदालत ने रद्द कर दिया था, साथ ही उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।

इस आदेश को उन्होंने पटना हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. जन अधिकार पार्टी के प्रमुखु के वकील ने इस मामले में शीघ्र सुनवाई की फिर से प्रार्थना की थी जिसे कोर्ट ने फिर से खारिज करते हुए कोई राहत नहीं दी. मालूम हो कि पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद बिहार के सुपौल जिला स्थित एक जेल में बंद हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!