वंदे मातरम है राष्ट्रवाद और संस्कृति का प्रतीक – सुधीर कुमार सोनी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वंदे मातरम है राष्ट्रवाद और संस्कृति का प्रतीक – सुधीर कुमार सोनी !

😊 Please Share This News 😊

···प्रत्येक सामाजिक और शैक्षणिक संस्था में शुरू करेंगे संपूर्ण वंदे मातरम गायन अभियान – अजय कुमार शर्मा

(संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को हिंदू जागृति मंच ने किया सम्मानित)

संभल

      हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में प्रेम शंकर वाटिका के वातानुकूलित हॉल में आयोजित संस्कृति सम्मान समारोह में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के 65 विजेता छात्र-छात्राओं को तिरंगा पटका, शील्ड एवं सम्मान-पत्र देकर संस्कृति सम्मान से विभूषित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी, भाजपा नेता डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, चरन सिंह भारती, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल तथा हिंदू जागृति मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश त्यागी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती विद्या मंदिर संभल की छात्राओं ने नियम एवं मर्यादा के साथ सामूहिक संपूर्ण वंदे मातरम का सस्वर गायन किया।
गोया वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश गर्ग, डॉ. शुभ्रा गुप्ता, राकेश कुमार शर्मा, उमेश श्रीमाली ने वंदे मातरम के अर्थ, महत्व एवं इतिहास पर विचार रखे। बागपत से आए श्रीपाल शर्मा, भिवानी (हरियाणा) से आई डॉ. नेहा बागड़ी एवं संभल के प्रसिद्ध व्यंग्यकार अतुल कुमार शर्मा ने राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत काव्य पाठ किया।
मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम राष्ट्रवाद और संस्कृति का प्रतीक है। भारत माता पर न्योछावर होने वाले अनगिनत शहीदों व क्रांतिकारियों के संघर्ष को याद करने का सबसे सशक्त माध्यम वंदे मातरम है। उन्होंने दैनिक जीवन में हेलो के स्थान पर वंदे मातरम से अभिवादन करने का आह्वान किया।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदू जागृति मंच एक अभियान के रूप में प्रत्येक सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थानों में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता आयोजित करेगा और सभी राष्ट्रीय पर्वों एवं महत्वपूर्ण दिवसों पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम राष्ट्रगीत का गायन सुनिश्चित कराएगा। संभल, सैद नगली, सरायतरीन, हयातनगर, भवानीपुर, पंवासा, असमोली, बहजोई, चंदौसी, बबराला से आए छात्र-छात्राओं में मुस्कान, मनोरमा, इरम, रितु, दानिया, अंशिका, नंदनी यादव, काव्या चंद्रा, तनुजा, निधि, पूजा सहित सभी को सम्मानित किया गया।
समारोह में 8 वर्ष से कम आयु के पांच प्रतिभागियों ने भी पुरस्कार प्राप्त किया, जिनमें अंशिका उमेश सैनी प्रमुख रहीं। प्रभावित होकर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय ने चार बाल प्रतियोगियों को 500-500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में सुमन कुमार वर्मा, कमलकांत तिवारी, कशिश कौशल, वेद प्रकाश उर्फ पप्पू, गोपाल शर्मा, आलोक भारती, जगदीश प्रजापति, सतीश शर्मा, सुंदरलाल तिवारी, आशा गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने की, संचालन विकास कुमार वर्मा एवं सुबोध कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार अनंत कुमार अग्रवाल ने व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!