मांँ गंगा की सेवा से होगा मानव और सृष्टि का कल्याण- अतुल कुमार शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मांँ गंगा की सेवा से होगा मानव और सृष्टि का कल्याण- अतुल कुमार शर्मा

😊 Please Share This News 😊

(हरिद्वार के इस कार्यक्रम में जुटेंगे देश-विदेश के समाजसेवी, विद्वान, साहित्यकार और शिक्षाविद्)

सम्भल

      दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में अगस्त की 29 एवं 30 तारीख को हरिद्वार के अवधूत मण्डल आश्रम में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें साहित्यिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव गतवर्ष की भांति नव्य-दिव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दूरदराज के क्षेत्रों सहित, कई देशों के साहित्यकार, गंगासाधक एवं समाजसेवी प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास में गंगा का महत्व रखा गया है। सभी अतिथियों के रहने, खाने एवं आथित्य की तैयारियां की जा रही हैं।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मीनू रस्तोगी शालिनी ने सभी साहित्यकारों, गंगा प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि गंगा की सेवा ही मानवता की सेवा है।
हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन में देश-विदेश के संत, शिक्षाविद, साहित्यकार, पर्यावरणविद, शोधकर्ता, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। पहले दिन संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा सेवी सम्मान तथा टीजीटी साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किए जाएंगे। वहीं दूसरे दिन सुबह से भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
इस बैठक में सुमन शर्मा, दिनेश पाल सिंह दिव्य, रंजीत शर्मा रंग, दीपक गोस्वामी चिराग, अवधेश विद्यार्थी, संदीप सचेत, सुभाष चंद्र शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!