मजबूत डिवाइडर बना चुनौती, सड़क चौडीकरण के लिए इसे तोड़ने मे कर्मचारियों को बहाना पड़ा पसीना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मजबूत डिवाइडर बना चुनौती, सड़क चौडीकरण के लिए इसे तोड़ने मे कर्मचारियों को बहाना पड़ा पसीना !

😊 Please Share This News 😊

(सड़क चौड़ीकरण में डिवाइडर तोड़ने में छूटा कर्मचारियों का पसीना)

गवाँ (संभल)

      नगर पंचायत गवाँ में विकास कार्यों के तहत बबराला चौराहे से संभल चौराहे तक नई सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत बबराला चौराहे से पुरानी पुलिस चौकी तक बने पुराने डिवाइडर को हटाया जा रहा है। लगभग 1 वर्ष पूर्व तत्कालीन चेयरमैन रामूर्ति सैनी द्वारा बनवाया गया यह डिवाइडर अपनी मजबूती और टिकाऊ निर्माण के लिए क्षेत्र में पहचान रखता था।
इन दिनों नगर पंचायत के कर्मचारी डिवाइडर को तोड़ने के कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन इसकी मजबूत संरचना उनके लिए चुनौती बन गई है। डिवाइडर को तोड़ने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर हथौड़े और मशीनों का सहारा लेने के बावजूद इसे हटाने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। डिवाइडर की गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि इसे तोड़ना आसान नहीं है।
स्थानीय लोगों के बीच भी इस डिवाइडर को लेकर चर्चा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं, वहीं यह डिवाइडर पुराने समय में हुए ईमानदार और मजबूत निर्माण की मिसाल पेश करता है। कई कस्बावासियों ने बताया कि जब यह डिवाइडर बना था, तब इसकी मजबूती की काफी सराहना की गई थी।
हालांकि अब सड़क चौड़ीकरण और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से इसे हटाया जा रहा है। नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि नई सड़क बनने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और आवागमन अधिक सुचारु होगा। बावजूद इसके, यह डिवाइडर अपने मजबूत निर्माण के कारण लोगों की यादों में लंबे समय तक बना रहेगा।

संभल से तीव्र प्रकाश गुरुजी की रिपोर्ट!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!