झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम में बवाल: मंच पर चले लात-घूंसे, भाजपा नेता संत सुरेहती से मारपीट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम में बवाल: मंच पर चले लात-घूंसे, भाजपा नेता संत सुरेहती से मारपीट !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट, हर्षुल शर्मा, हरियाणा

      हरियाणा के झज्जर जिले में रविवार को परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच पर ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिसमें उनका कुर्ता तक फाड़ दिया गया।

      यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था, जिसमें कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन आयोजन के दौरान अचानक तनाव बढ़ गया और मंच पर ही लात-घूंसे चलने लगे।

आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया माहौल

    भाजपा नेता संत सुरेहती ने आरोप लगाया कि कुलदीप वत्स के भाई ईश्वर और भांजे सहित 20-30 लोगों ने उन पर हमला किया। सुरेहती के अनुसार, उन्हें मंच पर धक्का दिया गया और गिराने की कोशिश की गई।

     गुस्से में मंच पर पहुंचे सुरेहती ने खुलकर कहा कि यह ब्राह्मण समाज का अपमान है और धार्मिक कार्यक्रम में “गुंडों” को बुलाया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “इसका हिसाब ब्याज समेत लिया जाएगा।”

“विधायक का रहा है विवादों से नाता”

      सुरेहती ने आगे आरोप लगाया कि विधायक कुलदीप वत्स का विवादों से पुराना संबंध रहा है और वे जानबूझकर समाज के कार्यक्रमों में टकराव की स्थिति पैदा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले भी अन्य नेताओं के साथ उनका विवाद हो चुका है।

     उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश शर्मा को गिराने की कोशिश की गई और माहौल जानबूझकर खराब किया गया।

इंटरव्यू को लेकर भी रंजिश का आरोप

     संत सुरेहती ने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू को लेकर विधायक उनसे रंजिश रखते हैं। इसी कारण यह हमला करवाया गया।

उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।

विधायक कुलदीप वत्स ने आरोपों को किया खारिज

     वहीं दूसरी ओर विधायक कुलदीप वत्स ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है और वे उस समय मंच पर इनाम वितरण कर रहे थे।

     वत्स ने कहा, “अगर मेरे भाई के खिलाफ कोई सबूत है तो सामने लाया जाए। समाज के लोग खुद सच्चाई बता देंगे। बेवजह मेरा नाम घसीटना गलत है।”

     उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि समाज में इस तरह के झगड़े नहीं होने चाहिए।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुआ विवाद

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, खेल मंत्री गौरव गौतम, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और पूर्व विधायक नरेश शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था।

     सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज को सेक्टर-9 में 1255 वर्गगज जमीन आवंटित की गई है, जहां परशुराम भवन का निर्माण प्रस्तावित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!