मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में विकास एवं धन्यवाद रैली के दौरान ₹113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में विकास एवं धन्यवाद रैली के दौरान ₹113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

      क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण, महम रोड गोहाना व खानपुर कलां में 33 KV सबस्टेशन, सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक भगवान परशुराम विरासत पार्क जॉगिंग ट्रैक, ट्रांसपोर्ट नगर और टूरिज्म रिजॉर्ट स्थापित करने की घोषणाएं की गईं।

     नगर परिषद गोहाना की सीमा बढ़ाने के साथ मल्टी स्टोरी पार्किंग और शिव धाम निर्माण भी भूमि उपलब्धता के आधार पर किए जाएंगे।

     स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो कैथ लैब स्थापित की जाएगी और गांवों के सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों पर ₹1 करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही खानपुर कलां में पेयजल व सीवरेज व्यवस्था पर लगभग ₹5.5 करोड़ की लागत आएगी।

      सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं के तहत PWD सड़कों के निर्माण पर ₹6.9 करोड़, मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की मरम्मत, सिंचाई भवन, शक्ति भवन व रेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण और गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त ₹5 करोड़ देने की भी घोषणा की गई।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!